IPL 2020, RCB vs CSK: कोहली बनाम धोनी का मुकाबला, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः आज चेन्नई का मुकाबला अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। वीकेंड डबल हेडर के बीच यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भारतीयसमयानुसार होगा। 4 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 की अपनी सबसे धमाकेदार जीत 10 विकेट से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दर्ज की थी फिर 7 अक्टूबर को केकेआर के खिलाफ अगले ही मैच में सबसे निराशाजनक हार का सामना किया।
अब यह टीम निराश लग रही है और इसको लगातार कुछ जीतें चाहिए लेकिन ना तो धोनी रंग में हैं और ना ही टीम रैना और भज्जी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भरपाई कर सकी है।
इस दौरान केदार जाधव ने औसत क्षमता की बंदिशे दिखाकर टीम के फैंस को और अधिक उकसा दिया है लेकिन लगता नहीं है कि टीम जाधव को सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन के आधार पर निकालेगी। दूसरी और ड्वेन ब्रावो के आने से जरूर कुछ बैलेंस लौटकर आया है लेकिन टीम को उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर लचीला होना होगा ताकी वो अपनी फिनिशिंग काबिलियत दिखा सकें, खासकर तब जब धोनी मैच फिनिश करना मुश्किल कर चुके हैं।
आरसीबी की बात करें तो इसको ताकतवर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पिछले मैच में हार मिली थी। कोहली एंड कंपनी की फॉर्म का भरोसा कभी नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक अनिश्चित टीम है और टीमों की अक्सर यही पहचान उनको महान बनाने में बाधा होती हैं।
यहां सबसे अच्छी बात क्रिस मॉरिस की वापसी होगी जो फिट होकर मोइन अली के स्थान पर टीम में आएंगे। अगर जांपा को पेट की तकलीफ से निजात मिल चुकी है तो उनको इसुरु उदाना के स्थान पर खेलना चाहिए। वर्ना हो सकता है मोहम्मद सिराज की जगह पर गुरकीरत मान को मौका मिल जाए क्योंकि मॉरिस के आने के बाद टीम के पास एक और स्पिनर को खिलाने के लिए जगह बन जाती है।
Head to Head Record-
संभावित प्लेइंग इलेवन-
चेन्नई सुपर किंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (c, wk), सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (c), एबी डीविलियर्स (wk), क्रिस मॉरिस, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना / एडम ज़म्पा, गुरकीरत सिंह मान / मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
