छक्कों के विश्व रिकार्ड की बराबरी पर पहुंचे आफरीदी
मुलतान.27 जनवरी. वार्ता.पाकिस्तान के धाकड आलराउंडर शाहिद आफरीदी ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिक्रेट मैच में छह छक्के उठा कर वनडे में सर्वाधिक छक्कों के श्रीलंका के सनत जयसूर्या के विश्व रिकार्ड की बाबरी कर ली 1 आफरीदी ने अपने 25 वें एक दिवसीय मैच में अपनी 85 रन की पारी के दौरान छह छक्के उडाए और अपने छक्कों की संख्या 245 पहुंचा दी 1 इसके साथ ही आफरीदी श्रीलंका के जयसूर्या के विश्व रिकार्ड की बराबरी पर पहुंच गए 1 हालांकि जयसूर्या ने 403 मैचों में 245 छक्के लगाए हैं जबकि आफरीदी 252 मैचों में ही इस कीर्तिमान पर पहुंच गए हैं
इस सूची में तीसरे नम्बर पर भारत के सौरभ गांगुली हैं जिनके 311 मैचों में 190 छक्के हैं 1गांगुली को फरवरी में आस्ट्रेलिया में होने वाली ति्रकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है वरना वह भी वनडे में 200 छक्कों का आंकडा पार कर सकते थे
आफरीदी जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में विश्व रिकार्ड बना सकते हैं और जयसूर्या से आगे निकल सकते हैं 1 लेकिन जयसूर्या को आस्ट्रेलिया में होने वाली ति्रकोणीय श्रृंखला में यह रिकार्ड फिर से अपने नाम करने का मौका मिल सकता है 1 38 वर्षीय जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका खेलना जारी है 1 वनडे में सर्वाधिक छक्के उडाने वाले खिलाडियों की सूची में सचिन तेंदुलकर ..407 मैच 166 छक्के . चौके और न्यूजीलैंड के क्रिस केन्र्स .215 मैच . 153 छक्के पांचवे स्थान पर हैं 1 राज पार्थिव प्रेम .1733वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications