विश्व रिकार्ड का सपना ले डूबा आस्ट्रेलिया को .. बुकानन
पर्थ 21 जनवरी . वार्ता . आस्ट्रेलिया के सबसे सफल कोच जान बुकानन ने कहा है कि लगातार जीतों के रिकार्ड को लेकर हायतौबा और सिडनी की घटनाओं की वजह से ध्यान भंग हो जाने के कारण भी मेजबान टीम को पर्थ में भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में पराजय का मुंह देखना पडा 1 बुकानन ने कहा .. दूसरे और तीसरे टेस्ट के दरमियान जो घटनाएं हुइ उनका इस हार में काफी योगदान रहा 1 .. उन्होंने कहा .. हर किसी को लग रहा था कि आस्ट्रेलिया लगातार 17 टेस्ट विजय का नया रिकार्ड बना लेगा 1 लोग इस मैच के तीन दिन में ही खत्म होने का कयास लगा रहे थे जिससे खिलाडियों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ 1 .. किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारत पर्थ टेस्ट को जीतने में सफल होगा 1 पिछले 11 साल में किसी भी टीम ने पर्थ में आस्ट्रेलिया को नहीं हराया था 1 लेकिन भारत ने सबको चौंकाते हुए उसे 72 रन से मात दे दी 1 2000..2001 में भी आस्ट्रेलिया के लगातार 16 टेस्टों में जीत के सिलसिले को भारत ने ही तोडा था 1 बुकानन ने कोलकाता में खेले गए उस मैच का जिक्र करते हुए कहा .. भारत की पहली पारी के बाद हम जीत की उम्मीद कर रहे थे 1 ऐसी स्थिति में आने के बाद कई बार रास्ते को साफ साफ देख पाना आसान नहीं होता है 1 .. पूर्व कोच ने इस धारणा का खंडन किया कि आस्ट्रेलिया का स्वणिम युग खत्म हो चुका है 1 उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्थ में हार से आस्ट्रेलिया के खिलाडियों में नए जोश का संचार होगा और वे एडिलेड में आखिरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे 1 पार्थिव.राज.प्रभु 1954 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications