पांचवें शीतकालीन खेल शुरू, 18 टीमें भाग लेंगी
गुलमर्ग, 18 फरवरीः जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आज से शुरू हुए पांचवें राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में 18 टीमों के 500 खिलाड़ी भाग लेंगे. भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा जम्मू-कश्मीर के कई मंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने इन खेलों के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की.
शीतकालीन खेलों के उद्घाटन अवसर पर हुए मार्च पास्ट में मेजबान जम्मू-कश्मीर के साथ आन्ध्रप्रदेश, चंडीगढ, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब,राजस्थान,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, सेना तथा आईटीबीपी समेत 18 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. राज्य के एकमात्र शीतकालीन ओलम्पियन गुल मुस्तफा ने इन खेलों की प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलित की.
आईओए के अध्यक्ष कलमाडी द्वारा नई दिल्ली से गत 12 फरवरी कोंडी दिखाकर रवाना की गई यह मशाल देहरादून. शिमला. जम्मू और श्रीनगर से होते हुए यहां लाई गई थी. पांचवें शीतकालीन खेलों में होने वाली स्पर्द्धाओं की औपचारिक शुरुआत कल सुबह से होगी.
कनाडा में वर्ष 2010 में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिये भारतीय सम्भावितों का चयन आज से यहां शुरू हुए पांचवें राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने यहां पांचवे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की. इन खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी मौजूद थे.
कलमाडी ने उद्घाटन समारोह में बताया कि इन खेलों में प्रदर्शन के आधार पर कनाडा में साल 2010 में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिये खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. उन्होंने शीतकालीन खेलों के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गुलमर्ग ने पांच में से तीन मौकों पर इन खेलों की मेजबानी की है. आईओए के अध्यक्ष ने कहा कि कनाडा में होने वाले शीतकालीन ओम्पिक खेलों के लिये चयनित सम्भावितों को देश में तथा बाहर के मुल्कों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कलमाडी ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देंगे ताकि वे कनाडा में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में देश का नाम रोशन कर सकें.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications