बोर्ड ने कुंबले और चौहान के फैसले को सराहा
मुंबई 14 जनवरी.वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने आस्ट्रेलिया के स्पिनर ब्रैड हाग के खिलाफ शिकायत वापस लेने के देश की टीम के फैसले का आज स्वागत किया1 बी सी सी आई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने यहां कहा .. यह फैसला खेल के व्यापक हित में लिया गया है 1 हम उम्मीद करते हैं कि इस पर आस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक होगी 1 शेट्टी ने कहा .. भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने इस बारे में बोर्ड अधिकारियों से रविवार को बातचीत की थी 1 हम खेल भावना को तरजीह देते हैं 1 हम मानते हैं कि मैदान पर हुए मामलों को बाहर नहीं ले जाया जाना चाहिए 1 .. यह पूछे जाने पर कि क्या अब आस्ट्रेलिया को भी नस्लभेदी टिप्पणी करने का हरभजन सिंह के खिलाफ आरोप वापस नहीं लेना चाहिए शेट्टी ने कहा .. हम मेजबान देश से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं 1 .. पार्थिव राज मनोरंजन 1818 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications