ईस्ट बंगाल और सलगांवकर के बीच मैच ड्रा
मडगांव 08 जनवरी.वार्ता. सलगांवकर स्पोटर्स क्लब और ईस्ट बंगाल के बीच आज यहां खेले गए आेएनजीसी आई लीग फुटबाल चैंपियनशिप का मुकाबला ड्रा रहा
सलगांवकर की टीम ने हालांकि ईस्ट बंगाल पर जबर्दस्त हमले बोले और उनके खिलाडियों बेहतर तालमेल दिखाया लेकिन वे दोनों हाफों में गोल करने में असफल रहे 1 पहला हाफ में दोनों तरफ से ताबडतोड हमले किए गए और टीमों ने गोल करने की भरपूर कोशिश की
18 वें मिनट में सलगांवकर को गोल करने का एक शानदार मौका मिला भी लेकिन ईस्ट बंगाल के डिफेंडर देवव्रत राय ने इसे बचा लिया 1 इसके बाद बंगाल को भी कुछ अच्छे मौके हाथ लगे लेकिन उसे वह गोल में तब्दील करने में सफल नहीं रहा 1 28 वें मिनट में दीपेंदु विस्वास ने स्नेहाशीष चक्रवर्ती को हेडर से पास दिया लेकिन चक्रवर्ती यह मौका भुनाने में असफल रहे 1 39 वें मिनट में एडमिल्सन मोराकस को चक्रवर्ती ने एक सुघर पास दिया लेकिन मोराकस गेंद को गोल में पहुंचा पाने में असफल रहे
इस तरह पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर रहा 1 दूसरे हाफ में सलगंावकर ने अपने हमलों में तेजी ला दी और उसने 60 वें मिनट में एक फ्री किक भी हासिल कर लिया 1 लेकिन फिलिक्स चिमाकोउ की किक गोलपोस्ट के करीब से होती हुई निकल गई और इस तरह सलगांवकर ने एक आसान मौका गंवा दिया
इसके बाद सलगांवकर के पास सबसे शानदार मौका 69 वें मिनट में आया जब निकोलस रोड्रिग्स ने फारवर्ड फाबियो पासोस को एक बेहतर पास दिया लेकिन वह गेंद को विपक्षी के गोल में पहुंचाने में नाकामयाब रहे
आज के मैच के बाद ईस्ट बंगाल के दस मैचों से आठ अंक हो गए है जबकि सलगांवकर के इतने ही मैचों में पांच ड्रा के साथ पांच अंक है
सलगंावकर के फारवर्ड पासोस को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया
सत्यकाम मनोरंजन 2126 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications