सचिन का इंटरव्यू लेते समय मैं नर्वस हो गई थी ..अर्चना
कोलकाता 04 दिसंबर.वार्ता. मशहूर माडल और क्रिकेट एंकर अर्चना ने कहा कि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लेते समय काफी नर्वस हो गई थी
नियो स्पोटर्स पर खेल कार्यक्रमों की एंकर 24 वर्षीय अर्चना ने यूनीवार्ता से यहां कहा...मैं नियो स्पोटर्स पर एक्सट्रा कवर के लिए टूर डायरी नामक कार्यक्रम पेश करती हूं 1 मैं पूरे देशभर में भारतीय टीम और विदेशी टीमों के साथ घूमती हूं 1...गौरतलब है कि नियो स्पोटर्स के पास भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रसारण का अधिकार है
उन्होंने कहा...इसी क्रम में मैंने सचिन का इंटरव्यू लिया 1 मैंने उनसे पूछा जब अनेक लोग आपको देखते हैं तो कैसा लगता है 1 सचिन ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा ...अर्चना मैं महज 5 फीट 6 इंच का हूं 1 भला सभी लोग मुे कैसे देख सकते हैं 1...अर्चना ने कहा...मुे लगा महान लोगों की यही पहचान होती है 1 हालांकि उस समय तक तो मैं काफी नर्वस थी लेकिन उसके बाद मैं सामान्य हो गई 1 सचिन से जब आप औपचारिक बातचीत भी करते हैं तो वह आपको बहुत चीजें सीखा देते हैं 1... अर्चना ने कहा ...मुे इस दौरान काफी अच्छे अनुभव मिले 1 जैसे एंड्रयू सायमंडस ने मुसे हैदराबाद में खरीदारी के लिए बातचीत की 1 या फिर कोच्चि में तेज गेंदबाज शांत कुमारन श्री संत के घर जाना जहां श्री संत ब्रेक डांस किया 1 या फिर इरफान पठान के साथ डांडिया करना 1 ये सब कुछ ऐसे अनुभव हैं जिससे मैं काफी रोमांचित हुई 1... उन्होंने कहा ...मुे बचपन से ही खेल में रूचि थी 1 मैं अपने स्कूल के दिनों में बास्केटबाल खेलती थी 1 मुे एथलेटिक्स में भी रूचि थी कुल मिलाकर मुे खेल में शुरू से ही रूचि थी 1... अर्चना ने कहा...मैंने दुनिया के सभी मशहूर डिजाइनरों के लिए मांडलिंग की है लेकिन जितना मजा एंकर के रूप में आया वह किसी चीज में नहीं है 1 मैंने अबतक अनेक क्रिकेटरों का इंटरव्यू लिया है और मुे यह काफी रोचक लग रहा है 1... सत्यकाम राज मनोरंजन 1440 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications