गांगुली और द्रविड को नहीं मिली एकदिवसीय टीम में जगह
मुंबई . 20 जनवरी . वार्ता . अनुभवी बल्लेबाज सौरभ गांगुली को आस्ट्रेलिया में अगले माह शुरू होने वाली एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर भारतीय चयनकर्ताओं ने सबको चौंका दिया है1 चयन समिति की आज यहां हुई बैठक के बाद टीम की घोषणा की गई1 पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को भी एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिल सकी1 उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अपने देश में हुई एकदिवसीय शृंृखला में टीम से बाहर कर दिया गया था1 घरेलू मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई है1 चोट से उबरे तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत को भी बेंगलूर में फिटनेस टेस्ट में कामयाब रहने के बाद टीम में शामिल कर लिया गया है1 उत्तर प्रदेश को रणजी ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन का भरपूर लाभ मिला है 1 रैना के अलावा उसके दो अन्य खिलाडी तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और लेग स्पिनर पीयूष चावला भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं1 चावला को बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक के ऊपर तरजीह दी गई है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में अपने देश में हुई एकदिवसीय शृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था1 पार्थिव.प्रकाश नंद1520 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications