Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दर्शकों की तरफ से कोई अशोभनीय हरकत नहीं होगी.. सदरलैंड

मेलबोर्न. 31 जनवरी .वार्ता. एक महीने से छाये हुये हरभजन..साइमंड्स विवाद की पृष्ठभूमि में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आज उम्मीद जतायी कि यहां पर शुक्रवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ट्वंटी..20 क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की भारी मौजूदगी रहेगी लेकिन उनकी तरफ से कोई अशोभनीय हरकत नहीं होगी

.क्रिकेट आस्ट्रेलिया. के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में ट्वंटी..20 मैच के रोमांच का मजा लेने के लिए बडी संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि मैच का आनंद उठाने के दौरान वे दूसरे लोगों के मजे को किरकिरा न.न करें1 यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें हरभजन..साइमंड्स विवाद के कारण स्थानीय दर्शकों से किसी तरह की प्रतिक्रिया की आशंका है. उन्होंने नकारात्मक जवाब देते हुये कहा... इस सीजन में आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान बढिया बर्ताव दिखाया है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे इन विवादों से प्रभावित होकर कोई अनुचित काम नहीं करेंगे1... गौरतलब है कि भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर मेजबान टीम के हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स द्वारा नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाये जाने के बाद भारत और आस्ट्रेलिया के क्रिकेट रिश्तों पर संकट के बादल छा गये थे1 हालांकि हरभजन को अब इस आरोप से मुक्ति मिल चुकी है लेकिन समूचे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत ने इस पर निराशा जतायी है

प्रेम पार्थिव वीरेन्द्र1529 जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+