थामस..उबेर कप मेंे श्रीधर और साइना करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व
नयी दिल्ली. 07 जनवरी .वार्ता. देश के शीर्ष खिलाडी अनूप श्रीधर और साइना नेहवाल विएतनाम में 19 फरवरी से आयोजित थामस..उबेर कप विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वालीफायर्स के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे
भारतीय बैडमिंटन संघ .बीएआई. के अध्यक्ष वी के वर्मा ने यहां टीम की घोषणा की है1 नौ सदस्यीय पुष टीम का नेतृत्व विश्व में 26 वें नम्बर के खिलाडी अनूप श्रीधर करेंगे1 टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में पी कश्यप अरविंद भट्ट और चेतन आनंद एकल खिलाडी के रूप में जबकि रूपेश कुमार ..सनावे थामस और वी. दीजू ..अक्षय दिवाल्कर युगल खिलाडी के रूप में शामिल हैं1 इसके साथ ही जे बी एस विद्यासागर अन्य युगल खिलाडी के रूप में टीम में शामिल किये गये हैं
उबेर कप के लिए महिला टीम में साइना नेहवाल के साथ ही अदिति मुटाटकर. तृप्ति मुरगुंडे और सयाली गोखले एकल टीम में शामिल होंगी1 इसके अलावा ज्वाला गट्टा ..श्रुति क ूरियन तथा अपर्णा बालन और ज्योत्सना युगल खिलाडियों के रूप में टीम में शामिल हैं
अमित राज वीरेन्द्र174
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications