आनंद तीसरे नंबर पर
विज्क आन जी 23 जनवरी .वार्ता. विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद मंगलवार को यहां बोरिस गेलफांद के खिलाफ बाजी सिर्फ 25 चालों में ड्रा कराने के साथ ही 70वें कोरस ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ए में संयुक्त तीसरे नंबर पर पहुंच गए1 आनंद .व्लादीमिर क्रैमनिक. तैमूर रादजाबोव और माइकल एडम्स एक बराबर पांच अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं1 चोटी पर चल रहे मैग्नस कार्लसन को नौवें राउंड में पीटर लेको के हाथों पराजय का मुंह देखना पडा1 इस बीच लेवोन एरोनियन और पावेल एलजानोव के बीच बाजी ड्रा रही1 आनंद और गेलफांद ने मेक्सिको विश्व चैम्पियनशिप की अपनी बाजी को दोहराया1 काले मोहरों से खेल रहे आनंद ने इजरायल के ग्रैंडमास्टर गेलफांद को कैटलन आेपनिंग में हावी होने का मौका नहीं दिया1 ग्रुप बी में पेंटला हरिकृष्ण और कोनेरू हम्पी के बीच बाजी 28 चालों में ड्रा रही1 अब हरिकृष्ण के पांच और हम्पी के चार अंक हैं1 हरिकृष्ण संयुक्त चौथे और हम्पी 10वें नंबर पर हैं1 ग्रुप सी में परिमार्जन नेगी और मार्क वान डर वर्फ के बीच बाजी ड्रा रही1 नेगी ने अपनी शुआत दो पराजयों से की थी मगर वह अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए संयुक्त तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं1 पार्थिव अमित जगबीर1730वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications