Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच रिक्सन आईसीएल में

सिडनी, 22 फरवरीः न्यूजीलैंड के पूर्व कोच स्टीव रिक्सन विद्रोही इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में शामिल हो गए हैं. विद्रोही आईसीएल में शामिल होने वाले रिक्सन दूसरे आस्ट्रेलियाई हैं. इससे पहले माइकल बेवन चेन्नई सुपर टीम के कोच की भूमिका निभा रहें हैं.

रिक्सन पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान की जगह हैदराबाद टीम के कोच की भूमिका संभालेंगे. समाचार पत्र (आस्ट्रेलियन) ने रिक्सन के हवाले से बताया कि मैं अपनी नियुक्ति को एक चुनौती के रूप में ले रहा हूं.

मैं आईसीएल में शामिल होने पर सहमत हुआ हूं और मैं उनके साथ हुए वित्तीय समझौते से भी खुश हूं. रिक्सन न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर क्रिस हैरिस के साथ मिलकर काम करेंगे. हैरिस को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की जगह हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+