Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोर्डे या गायकवाड हो सकते हैं वेंगसरकर के उत्तराधिकारी

नई दिल्ली . 03 दिसंबर . वार्ता . 1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई . के अध्यक्ष शरद पवार राष्ट्रीय चयन समिति में दिलीप वेंगसरकर की जगह पश्चिम क्षेत्र से सदस्य की नियुक्ति मंगलवार को कर सकते हैं और इस पद के लिए होड में चंदू बोर्डे और अंशुमान गायकवाड को सबसे आगे बताया जा रहा है 1 इससे पहले बी सी सी आई ने वेंगसरकर से आज दोटूक शब्दों में कह दिया कि अगर वह चयनकर्ताओं के लिए दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहते तो अपना पद छोडने को आजाद हैं 1 अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि वेंगसरकर बी सी सी आई अध्यक्ष से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह करेंगे 1 बी सी सी आई के संयुक्त सचिव एम पी पंडोव ने चंडीगढ में यूनीवार्ता से कहा .. संभावना है कि पवार अब वेंगसरकर का इस्तीफा मंजूर कर मंगलवार को ही चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि की नियुक्ति कर देंगे 1 .. इस बीच बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बोर्डे और गायकवाड में से किसी को वेंगसरकर की जगह चयन समिति में शामिल किया जा सकता है 1 इससे पहले बी सी सी आई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा .. बोर्ड के दिशानिर्देशों में बदलाव का सवाल ही नहीं उठता है 1 ये दिशानिर्देश वापस नहीं लिए जा सकते और वेंगसरकर अपना फैसला करने को आजाद हैं 1.पार्थिव .उप्रेती प्रेम .2125जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+