लक्ष्मण को श्रंखला में बराबरी हासिल करने का विश्वास
मेलबोर्न 22 जनवरी.वार्ता. विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया के लिये सिरदर्द बन चुके स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को विश्वास है कि भारत 24 जनवरी से एडिलेड में शु होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट को जीतकर सीरिज में बराबरी हासिल कर लेगा
लक्ष्मण के हवाले से ए एज ने कहा कि हम यहां श्रंखला जीतने के इरादे से आये थे 1 हमारे लिये यह सबसे महत्वपूर्ण बात थी 1 लेकिन हम अब ऐसा नहीं कर सकते मगर हम एडिलेट में श्रंख्ला बराबर कर सकते हैं
उन्होेने कहा एडिलेड का मैच हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण हैंं 1 आस्टे्रलिया में लगातार दो बार जीतना और श्रंख्ला बराबर करना भारतीय क्रिकेट के लिये बहुत अच्छा होगा
लक्ष्मण ने पर्थ में तीसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 79 रन बनाये थे और भारत को यादगार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी लक्ष्मण ने बांए हाथ के तेज गेंदबाज द्रप्रताप सिंह की सराहना की जिनके साथ उन्होंने दूसरी पारी में 51 रन की सोदारी की थी लक्ष्मण ने कहा आर पी के साथ सोदारी बहुत महत्वपूर्ण थी 1 आर पी ने जिस तरह तेज गेदबाजों खासकर ब्रेट ली को खेला यह वाकई काबिले तारीफ था1 आर पी की बल्लेबाजी का भी भारत की जीत मेंं महत्वपूर्ण योगदान रहा लक्ष्मण एडिलेड टेस्ट समाप्त होने के बाद स्वदेश लौटेगें क्यों कि वह अगले महीने होने वाली ति्रकोणीय श्रंखला के लिये एक दिवसीय टीम का हिस्सा नहीं है 1 राज पार्थिव लखमी1859वार्ता..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications