मेलबोर्न 21 जनवरी .वार्ता. भारत के महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोडी पोलैंड के मेरियूज फिस्र्टेनबर्ग और मार्सिन मटकोव्स्की को आज यहां लगातार सेटों में हरा कर आस्ट्रेलियन आेपन टेनिस के पुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई1 लेकिन लिएंडर पेस को मिश्रित युगल में और सानिया मिर्जा को महिला युगल में पराजय का मुंह देखना पडा
छठी वरीयताप्राप्त भूपति और नोल्स की जोडी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को सिर्फ एक घंटा छह मिनट में 6..3. 6..2 से धुन दिया1 लेकिन भारत के दो अन्य खिलाडी रोहन बोपन्ना पुष युगल के तीसरे राउंड और लिएंडर पेस मिश्रित युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए1 महिला युगल में छठी वरीयता प्राप्त सानियाऔर आस्ट्र्रेलिया की एलिसिया मोलिक को बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका और इजरायल की शहार पीर ने 7..5. 6..3 से हराया1 इस हार के बाद सानिया की एकल और महिला युगल में चुनौती खत्म हो चुकी है लेकिन मिश्रित युगल में भूपति के साथ उनकी चुनौती अभी बाकी है1 पुष और मिश्रित युगल के दस ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके भूपति ने नोल्स के साथ मिल कर खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी जोडी को जमने का कोई मौका नहीं दिया1 उन्होंने फिस्र्टेनबर्ग और मटकोव्स्की के सात की तुलना में सिर्फ दो बेजा भूलें की और मुकाबला आसानी से जीत लिया1 पार्थिव .राज.राणा 2020जारी.वार्ता