Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीत को बरकरार रखने के लिए खेलेंगे धोनी

{image-Mahendra+Singh+Dhoni[1]_01022008.jpg hindi.mykhel.com}मेलबोर्न,1 फरवरीः भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज कहा कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले 20-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का इस्तेमाल एकदिवसीय मैचों की त्रिकोणीय श्रृंखला की तैयारी के लिए करेगी. धोनी ने कहा कि हम इस मुकाबले को प्रैक्टिस मैच की तरह लेंगे, लेकिन इसका यह मतलब हरगिज नहीं निकाला जाना चाहिए कि हम इसमें कोई ढिलाई बरतेंगे.

भारत ने पिछले साल आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराते हुए 20-20 विश्व कप का खिताब जीता था. उसने अब तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों 20-20 मैच जीते हैं. भारतीय कप्तान ने कहा कि हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 20-20 मैचों में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेंगे.

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को नस्ली टिप्पणी के आरोपों से बरी किए जाने के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के गुस्से को लेकर धोनी परेशान नहीं हैं. धोनी ने कहा कि खिलाड़ियों को दिक्कत तभी पेश आ सकती है, जब मैदान पर कोई परेशानी पैदा की जाए.

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मैच की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को कहा,' हमें इस बात की परवाह नहीं है कि हमें दर्शकों के गुस्से को झेलना पड़ेगा या नही. जब तक यह सब कुछ मैदान पर नहीं होता तो इसका हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कई विवाद खड़े होने के बावजूद धोनी ने उम्मीद जताई कि ऑस्टेलिया के अब इस बाकी दौरे पर कोई अप्रिय घटना नहीं होगी. धोनी ने कहा, ' हमारी टीम इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आचार संहिता से वाकिफ और उसे ठीक से समझती है. मुझे विश्वास है कि मैदान पर हमारा कोई भी खिलाड़ी हद पार नहीं करेगा। मैदान पर थोड़ा बहुत तो चलता ही है लेकिन कुछ भी विवादास्पद नही होगा.'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+