रणजी ट्राफी फाइनल में दिल्ली का पलडा भारी
मुंबई. 15 जनवरी .वार्ता. दिल्ली का पलडा उत्तर प्रदेश के खिलाफ यहां वानखेडे स्टेडियम में बुधवार से होने वाले पांच दिवसीय रणजी ट्राफी क्रिकेट फाइनल में थोडा भारी नजर आता है
एलीट गु्रप के फाइनल तक का दिल्ली का सफर उत्तर प्रदेश की तुलना में आसान रहा1 मिथुन मिन्हास. गौतम गंभीर और प्रदीप सांगवान जैसे अनुभवी खिलाडियों की मौजूदगी में फाइनल में भी उसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है
मिन्हास और गंभीर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने सेमीफाइनल में बडौदा को हराने में कामयाबी पाई थी1 मिन्हास ने धैर्य से खेलते हुए पहली पारी में शानदार 97 रन बनाए थे जबकि कोई बल्लेबाज 50 तक भी नहीं पहुंच पाया था1 इसी तरह दूसरी पारी में गंभीर ने शानदार 132 रन बनाकर टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी1 आकाश चोपडा. गंभीर और मन्हास टीम को किसी भी दबाव से उबारने की कुव्वत रखते हैं1 अनुभवी तेज गेंदबाज अमित भंडारी और सुमित नरवाल नई गेंद के साथ कहर बरपा सकते हैं1 हरफनमौला रजत भाटिया गेंद के साथ..साथ बल्ले से भी विरोधियों को धूल चटाने की क्षमता रखते हैं1 उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 43 की शानदार औसत से रन बनाए हैं1 बांए हाथ के तेज गेंदबाज सांगवान की टीम में वापसी से दिल्ली का पेस आक्रमण मजबूत हुआ है
प्रकाश.पार्थिव.रमेश1710जारी/वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications