आईपीएल में शामिल नहीं होने का कोई गम नहीं:फ्लिंटाफ
मुंबई . 20 फरवरी .वार्ता. इंग्लैंड के आल राउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ ने कहा है कि उन्हें धनाढय इंडियन क्रिकेट लीग .आईपीएल. में शामिल नहीं होने का कोई दुख नहीं है और यह कोई ऐसी बात नहीं कि जिसके बारे में बहुत सोचा जाए
टखने की सर्जरी के बाद प्रशिक्षण के लिए इंग्लैंड .ए. टीम के साथ भारत आए फ्लिंटाफ ने आज कहा...इंग्लैंड के खिलाडियों के लिए यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम सर्दियों में दूसरे देशों का दौरा करते हैं और गर्मियों में काउंटी क्रिकेट में मशगूल रहते हैं 1 लंकाशायर और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड मुपर निर्भर है और मेरी पहली प्राथमिकता पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतरना है 1... पिछले साल सितंबर में भारत के खिलाफ आखिरी वनडे खेले फ्लिंटाफ ने कहा कि चार बार टखने की सर्जरी अच्छी बात नहीं है 1 उन्होंने कहा...इस बार मैं भगवान में से प्रार्थना कर रहा हूं कि ऐसा मेरे साथ अब और नहीं हो 1...उन्होंने कहा...हर बार जब मैंने वापसी की और 150 आेवर गेंदबाजी की 1 मुे संघर्ष करना पडा 1 हालांकि मैंने सर्जन से सलाह मशविरा की है और मुे वापसी का पूरा विश्वास है 1... गौरतलब है कि धन कुबेर के नाम से जाने जा रहे आईपीएल में आज खिलाडियों की नीलामी हो रही है और आठों फ्रैंचाइजी दुनिया के श्रेष्ठ खिलाडियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोडों रुपये उडेल रहें हैं 1 उल्लेखनीय है कि आईपीएल के विदेशी खिलाडियों की सूची में इंग्लैंड का कोई भी खिलाडी शामिल नहीं है
सत्यकाम.राज.राणा 1916वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications