बारासात . 21 जनवरी .वार्ता. पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भारत की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से हटाए जाने का आज यहां विरोध कर रहे लोगों पर रेलवे सुरक्षा बल . आरपीएफ. के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए1 गांगुली को बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद आस्ट्रेलिया में अगले माह शुरू होने वाली एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के लिए भारतीय टीम में नहीं रखे जाने से बंगाल के क्रिकेट प्रेमी काफी खफा हैं1 बनमालीपुर इलाके के कुछ युवाओं ने गांगुली के समर्थन में नारे लगाते हुए बारासात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी1 आर पी एफ की कार्रवाई से स्थिति और बिगड गई और पूर्व रेलवे के सियालदह बनगांव खंड के इस स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही लगभग दो घंटों तक की रही 1 स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आर पी एफ के जवानों ने अपनी कार्रवाई के लिए माफी मांगी तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका1 घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में ले जाया गया1 पार्थिव.प्रेम.रमेश1604 वार्ता