एडिलेड में गेंदबाजी आक्रमण को लेकर दुविधा में फंसे पोंटिंग
पर्थ 21 जनवरी. वार्ता. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पर्थ टेस्ट में शिकस्त के बाद एडिलेड में होने वाले चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में युवा तेज गेंदबाज शान टेट को एकादश में बरकरार रखने के मसले पर दुविधा में पड गये हैं
दरअसल पर्थ टेस्ट में तूफानी गेंदबाज टेट की नाकामी ने पोंटिंग के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं1 पर्थ की तेज पिच पर टेट के काफी सफल रहने का दावा किया जा रहा था लेकिन वह तो यहां पर एक भी विकेट नहीं ले सके1 इसके अलावा पोंटिंग इस बात को लेकर भी पशोपेश में हैं कि एडिलेड के विकेट के मिजाज को देखते हुये वहां पर स्पिनर को एकादश में जगह दी जाय अथवा नहीं
पोंटिंग ने कहा... हालांकि चार..पांच साल पहले एडिलेड का विकेट नये सिरे से तैयार किये जाने के बाद यह स्पिनरों को उतनी मदद नहीं देता है1 लेकिन इसके साथ ही यह भी ध्यान में रखने वाली बात है कि दक्षिण आस्ट्रेलिया अपनी इस घरेलू पिच पर दो स्पिनरों के साथ खेलने उतरता है1... आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि पर्थ के वाका मैदान की पिच का मिजाज भांपने में उनसे गलती हो गयी थी लेकिन एडिलेड में ऐसा नहीं होगा1 उन्होंने कहा... हालांकि वाका की पिच बुरी नहीं थी लेकिन वैसी नहीं थी जैसा कि हमने सोचा था1 उम्मीद करते हैं कि एडिलेड की पिच के बारे में हमारा आंकलन सही होगा1... प्रेम.पार्थिव नंद1352 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications