रंधावा और गगनजीत संयुक्त चौथे स्थान पर
ग्रेटर नोएडा 22 फरवरी. वार्ता. संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे भारत के ज्योति रंधावा अपना पिछला प्रदर्शन आज दोहरा नहीं सके और यहां चल रहे सेल आेपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गये
रंधावा की शुरूआत ही थोडी गडबड हुयी जिसकी भरपायी वह अंत तक नहीं कर पाये1 हालांकि बाद में उन्होंने दमदार वापसी की लेकिन वह 72 का कार्ड ही खेल सके1 उनका कुल स्कोर नौ अंडर 207 है और अब भी उनकी खिताबी जीत की उम्मीद बनी हुयी है
इस बीच भारत के गगनजीत भुल्लर ने तीसरे दौर में अन्य भारतीय खिलाडियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुये तीन अंडर..69 का कार्ड बनाया1 इसकी वजह से वह संयुक्त आठवें स्थान से उछलकर रंधावा के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गये
लेकिन दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन तो न्यूजीलैंड के मार्क ब्राउन ने किया जिन्होंने पांच अंडर..67 का शानदार कार्ड खेलकर खुद को पहले नंबर पर पहुंचा दिया1 आस्ट्रेलिया के स्काट हेंड और वेल्स के राइस डेविस ब्राउन के पीछे चल रहे हैं
प्रेम जगबीर2110वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications