खेल. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पूर्वावलोकन दो अंतिम मीरपुर..
वलोकन दो अंतिम मीरपुर.. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान स्मिथ का बतौर कप्तान यह रिकार्ड 53 वां टेस्ट मैच होगा और वह कल बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट खेलकर दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये की बराबरी करेंगे1 स्मिथ ने भी कहा कि वह इस उपलब्धि पर खुशी महसूस कर रहें हैं
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा.. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं दक्षिण अप्रीका का नंबर एक टेस्ट कप्तान भी बन पाऊंगा1 यह एक शानदार उपलब्धि है और मुे इसपर गर्व है1. स्मिथ को महज 22 वर्ष की उम्र में शान पोलक की जगह दक्षिण अफ्रीका का कप्तान बनाया गया था और वह अपने देश के सबसे युवा कप्तान बने थे
दूसरी तरफ बंगलादेश भी इस मैच में छुपा रूस्तम बनने की पूरी कोशिश करेगा1 हालांकि उसके लिए बडी उपलब्धि तो यही होगी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बडी हार को बचा जाए1 कप्तान मोहम्मद अशरफुल का मुख्य लक्ष्य यही होगा कि वह मेहमान टीम को पहली पारी में कम से कम स्कोर पर रोका जा सके1 बंगलादेश के पास मशरफे मुर्तजा के रूप में एक स्थापित तेज गेंदबाज और उनको इस शंृखला में शानदार प्रदर्शन करना होगा1 बंगलादेशी बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण के सामने टिककर खेलने का दमखम दिखाना होगा1 बहरहाल इन दो बेमेल टीमों के बीच कल से शुरू हो रहे मुकाबले में यह देखना रोचक होगा कि क्या एक बार फिर बंगलादेश कोई करामात कर पाएगा
सत्यकाम प्रेम जगबीर1918वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications