ईस्ट बंगाल ने वीवा केरल को 3..1 से हराया
कोीकोड 17 फरवरी .वार्ता. ईस्ट बंगाल ने आेएनजीसी आई लीग में आज यहां वीवा केरल को 3..1 से हरा दिया
आज के जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल के 17 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और उसने अगले साल के आई लीग के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है
ईस्ट बंगाल ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया और वीवा केरल के खिलाडियों पर लगाम कसे रखी 1 बंगाल के खिलाडी पहले हाफ में लगातार केरल के खेमे में हमले बोलते रहे और बीसवें मिनट में ईस्ट बंगाल के कप्तान सईद रहीम नबी ने हेडर से एक शानदार गोल कर अपनी टीम को बढत दिला दी
पहले गोल के बाद वीवा केरल ने भी कुछ ताबडतोड हमले बोले और 43 वें मिनट में के वी लालू के पास को इबिन रोस ने विपक्षी के गोल में पहुंचाकर अपनी टीम को बराबरी दिला दी
लेकिन 58 वें मिनट में ईस्ट बंगाल के अलविटो डी चून्हा ने कप्तान नबी के पास को बखूबी भुनाते हुए विपक्षी के गोल में पहुंचा दी और टीम को 2..1 की बढत दिला दी
खेल समाप्त होने के कुछ देर पहले ही ईस्ट बंगाल के एडमिल्सन मार्कस ने कप्तान नबी से मिले एक खूबसूरत पास को वीवा के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया 1 कप्तान नबी के उनके शानदार खेल के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार दिया गया 1 अब वीवा केरल 23 फरवरी को 18 वें और अंतिम राउंड में डेंपों स्पोटर्स क्लब से भिडेगा
सत्यकाम.प्रभु 1925वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications