अमित की शानदार गेंदबाजी से उत्तर क्षेत्र जीता
अहमदाबाद 28 जनवरी . वार्ता . 1 अमित मिश्रा की धारदार गेंदबाजी की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को चार दिवसीय दलीप ट्राफी क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही आज यहां आठ विकेट से धुन दिया 1 पहली पारी में 142 रन से पिछडने के बाद दक्षिण क्षेत्र की हालत पहले से ही पतली थी 1 दूसरी पारी में 211 रन पर आउट होने के साथ ही उसकी हार सुनिश्चित हो गई 1 उत्तर क्षेत्र ने जीत के लिए जरूरी 70 रन आकाश चोपडा . 11 . और सचिन राणा . आठ . के विकेट गंवाते हुए पूरे कर लिए 1 करण गोयल 23 और यशपाल सिंह 13 रन बना कर नाबाद रहे 1 सुबह दक्षिण क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 95 रन से आगे शुरू की 1 उसका कोई भी बल्लेबाज जम कर नहीं खेल सका और सबसे ज्यादा 39 रन एम विजय ने बनाए 1 डी कल्याणकृष्ण 31 रन बना कर अंत तक डटे रहे 1 उन्होंने दक्षिण क्षेत्र की पहली पारी में भी जोरदार संघर्ष करते हुए 31 रन बनाए थे 1 उत्तर क्षेत्र के सबसे कामयाब गेंदबाज अमित ने 14 आेवरों में 51 रन देकर चार विकेट लिए 1 विक्रमजीत मलिक और रजत भाटिया को दो .. दो खिलाडियों को आउट करने में कामयाबी मिली
लेकिन उत्तर क्षेत्र दूसरी पारी में अपने दो विकेट गंवा देने के कारण बोनस अंक पाने में नाकाम रहा 1 पार्थिव प्रेम लखमी2010जारी वार्ता..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications