नीलामी प्रक्रिया से मेरा कोई लेना..देना नहीं.. पवार
शिलांग.22 फरवरी.वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड.बीसीसीआई. के अध्यक्ष शरद पवार ने इंडियन प्रीमियर लीग. आईपीएल. की टीमों के लिए हुयी खिलाडियों की नीलामी को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना से आज अपना पल्लााडते हुये कहा कि उनका इस नीलामी प्रक्रिया से कोई लेना..देना नहीं है
मुंबई में बुधवार को हुयी नीलामी के दौरान अनुपस्थित रहे पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा... मेरा इससे कोई लेना..देना नहीं है1 नीलामी के दौरान कई विशेषज्ञ भी मौजूद थे1 इसके अलावा आईपीएल के पैनल में कई एद्योगपति भी मौजूद हैं जो इस तरह के मामलों में क्रिकेटरों की मदद कर सकते हैं1... नीलामी के दौरान उनकी गैर..मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा... मैं नेतृत्व के विकेंद्रीकरण में यकीन करता हूं1 मेरी अनुपस्थिति में वहां पर कई विशेषज्ञ मौजूद थे जिन्हें तय दिशा निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी थी1 मुे उन पर पूरा विश्वास है और अगर कोई समस्या पैदा होती है तो मैं उसके समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध हूं1... हालांकि उन्होंने कहा कि नीलामी के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी आईपीएल के चेयरमैन और बोर्ड उपाध्यक्ष ललित मोदी से मिलेगी1 पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया भी हैं और इस समय मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए आए हुये हैं
गौरतलब है कि वामपंथी दलों. शिवसेना और जनता दल यूनाइटेड ने खिलाडियों की नीलामी की घटना को क्रिकेट के लिए शर्मनाक बताते हुये इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है1 इसके अलावा कपिल देव और इरापल्ली प्रसन्ना समेत कई पूर्व क्रिकेटरों को भी खिलाडियों का इस तरह बाजार..भाव तय करना काफी नागवार गुजरा है
प्रेम पार्थिव रामलाल1909वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications