ईशांत को अनावश्यक सलाहों से सावधान रहना होगा..शेखर
नयी दिल्ली .19 फरवरी. वार्ता. एम आर एफ पेस फाउंडेशन के मुख्य कोच टी.ए. शेखर का मानना है कि भारतीय टीम के नये तेज गेंदबाजी के सितारे दिल्ली के ईशांत शर्मा को अपने कैरियर में अनावश्यक सलाहों से सावधान रहना होगा1 शेखर ने आज राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयीपीएलके लिये दिल्ली की टीम के नाम और लोगों की घोषणा के मौके पर कहा ..ईशांत एक बेहतरीन तेज गेंदबाज है और भारत को भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें हैं1 वह लम्बी रेस का घेाडा है लेकिन उन्हें खुद पर सफलता की चमक को हावी नहीं होने देना होगा1... गेंदबाजी कोच ने ईशांत की जमकर सराहना करते हुये कहा .. उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि उनकी सफलता का श्रेय लेने वाले काफीलोग होंगे और उन्हें सलाह देने वाले भी काफी लोग होंगे 1 लेकिन उन्हेंअनावश्यक सलाहों पर ध्यान नहीं देना होगा1.. ईशांत ने अपनी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया में तहलका मचा रखा है और उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे की खोज माना जा रहा है1 वह मौजूदा एक दिवसीय श्रृंखला में 152 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं और देश के सबसे तेज गेंदबाज बन गये हैं
राज.सत्यकाम.राणा 1928वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications