भारत फीफा रैंकिंग में एक पायदान फिसला
नई दिल्ली 13 फरवरी . वार्ता . भारत अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ . फीफा . की आज जारी ताजा रैंकिंग में एक पायदान फिसल कर 145 वें नंबर पर है 1 इस समय सैफ चैम्पियनशिप और ए एफ सी चैलेंज कप की तैयारी में जुटे भारत को एशियाई देशों के बीच 27 वां स्थान हासिल है 1 इस बीच अफ्रीकन नेशंस कप का मेजबान घाना 29 पायदानों की जबर्दस्त छलांग लगा कर 14 वें नंबर पर है 1 इसके साथ ही घाना अफ्रीकी देशों के बीच चोटी पर पहुंच गया है 1 टूर्नामेंट के फाइनल में मिस्र से पराजित कैमरून आठ पायदानों की तरक्की के साथ 17 वें नंबर पर है 1 मिस्र का घाना . कैमरून और आइवरी कोस्ट के नीचे 29 वां स्थान है 1 दक्षिण अमरीका और यूरोप में पिछले माह कुछेक अंतर्राष्ट्रीय मैच ही होने के कारण चोटी की नौ टीमों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ 1 मगर यूनान 11 वें से 10 वें स्थान पर पहुंच गया 1 पिछली रैंकिंग में 10 वें नंबर की टीम क्रोएशिया अब 12 वें स्थान पर है 1 एशियाई देशों में जापान को पहला . आस्ट्रेलिया को दूसरा और ईरान को तीसरा स्थान हासिल है
चोटी की 10 टीमें .. अर्जेन्टीना . ब्राजील . इटली . स्पेन . जर्मनी . चेक गणराज्य . फ्रांस . पुर्तगाल . हालैंड और यूनान 1 पार्थिव राज लखमी1748वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications