Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूसुफ पठान के तूफानी शतक से पश्चिम क्षेत्र मजबूत

राजकोट 26 जनवरी. वार्ता. हरफनमौला यूसुफ पठान के 51 गेंदों पर जमाये गये तूफानी शतक और शतकीय आेपनिंग सोदारी के बलबूते पश्चिम क्षेत्र ने आज यहां दिलीप ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य क्षेत्र के खिलाफ मैच के पहले दिन सात विकेट पर 349 रन बना लिये

पश्चिम क्षेत्र की तरफ से यूसुफ ने 107 रन की बेहद आकर्षक पारी खेली1 उन्होंने अपना शतक तो महज 51 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था1 लेकिन एक और छक्का लगाने के चक्कर में सीमारेखा के पास कैच आउट हो गये1 उससे पहले वह 66 गेंदों पर पांच छक्कों और 13 चौकों की मदद से 107 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दे चुके थे

इससे पहले अजिंक्या रहाणे और साहिल कुकरेजा की सलामी जोडी ने 124 रन की भागीदारी करके पश्चिम क्षेत्र को शानदार शुरूआत दी1 रहाणे के 50 रन बनाकर आउट होने से यह जोडी टूटी1 उसके तुरंत बाद कुकरेजा भी 72 रन बनाने के बाद पैवेलियन लौट गये

पश्चिम क्षेत्र के कप्तान पार्थिव पटेल.तीन. और राकेश सोलंकी.25. के भी जल्दी आउट हो जाने से उसकी पारी लडखडाती हुयी दिखायी दी1 लेकिन ऐन वक्त पर तेजेश्वर पुजारा.44. और यूसुफ ने पांचवे विकेट के लिए 136 रन जोडकर टीम को संभाल लिया1 दिन का खेल समाप्त होने के समय राकेश ध्रुव 21 और उस जाबनपुत्र चार रन बनाकर क्रीज पर बने हुये थे

मध्य क्षेत्र की तरफ से संजय बांगर और एस एस सान्याल ने तीन..तीन विकेट लिये हैं जबकि सुदीप त्यागी के खाते में एक विकेट आया है

प्रेम जगबीर1946वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+