वीवा केरल ने एयर इंडिया को हराया
कोीकोड 10 जनवरी .वार्ता. घाना के विजडम एबी के 85 वें मिनट मेंकिए गोल की मदद से वीवा केरल ने एयर इंडिया को आेएनजीसी आई लीग फुटबाल चैम्पियनशिप के 10 वें राउंड के मैच में आज 3..2 से हरा दिया
वीवा केरल ने इस जीत के साथ 10 मुकाबलों से अपनी अंक संख्या 12 पहुंचा दी है जबकि एयर इंडिया के इतने ही मैचों से आठ अंक हैं
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद विजडम ने 55 वें मिनट में बेहतरीन हैडर से गोल कर वीवा केरल को बढत दिला दी1 लेकिन इसके तीन मिनट बाद ही बशीरूम एम.अब्बास ने गोलकर एयर इंडिया को बराबरी पर ला खडा किया
मैच के 63 वें मिनट में खेलेम्बा सिंह ने बेहतरीन फ्री किक से गोल कर वीवा केरल को फिर आगे कर दिया1 इसके दो मिनट बाद सुलेह मूसा ने गोल करते हुए एयर इंडिया को 2..2 की बराबरी दिला दी1 लेकिन विजडन ने 85 वें मिनट में एस.एलील के क्रास पर वीवा केरल के लिए विजयी गोल दाग दिया
राज.रमेश210
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications