Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैंने सौ प्रतिशत सही कैच लपका था. क्लार्क

पर्थ 13 जनवरी.वार्ता. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लार्क का कहना है कि उन्होंने भारतीय कप्तान अनिल कंुबले के साथ अपने मतभेदों को सुला लिया है1 लेकिन साथ ही उनका मानना है कि उन्होंने स्लिप में सौरभ गांगुली का कैच पूरी सफाई के साथ लपका था

क्लार्क सिडनी में दूसरे टेस्ट में आउट होने के बावजूद क्रीज पर जमे रहे थे क्योंकि अम्पायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई थी और गांगुली के कैच को उन्होंने सफाई से लपकने की अपील की जबकि टी वी रिप्ले उनके दावे पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे थे1 भारतीय कप्तान कुंबले ने क्लार्क की आउट होने के बावजूद क्रीज नहीं छोडने के लिए आलोचना की थी

क्लार्क ने कहा कि वह इन मुद्दों पर कुंबले के साथ बातचीत कर मतभेदों को दूर कर चुके हैं1 उन्होंने कहा.. मैं दोनों मामलों में कैच और मेरे आउट होने पर मीडिया से बात करने से पहले अनिल से बात करना चाहता था1. लेकिन क्लार्क ने साथ ही कहा.. मैं आज भी यकीन के साथ कह सकता हूं कि मैंने सौ प्रतिशत सही कैच लपका था1 मैंने अनिल को यह बताया है और अपने आउट होने के लिए कहा है कि यह मेरे हतप्रभ हो जाने की वजह से हुआ1.राज पार्थिव जगबीर1800जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+