बेंगलूर 22 फरवरी .वार्ता. भारत के युवा बैडमिंटन खिलाडी आनंद पवार ने अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हुये विएना में चल रहे आस्टि्रयन आेपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है
यहां प्राप्त जानकारी के मुताबिक आनंद ने आज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिनलैंड के नंबर एक खिलाडी विले लैंग को लगातार गेमों में 21..11 21..12 से हराकर बडा उलटफेर कर दिया1 टाटा.. पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के प्रशिक्षु आनंद का सेमीफाइनल में इंगलैंड के नाथन राइस से मुकाबला होगा1 उन्होंने इस टूर्नामेंट में शुरूआत से ही जबर्दस्त प्रदर्शन किया है1 प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने आस्टि्रया के शीर्ष खिलाडी जुएर्गन कौच को भी मात दी थी1 प्रेमसुनील2046वार्ता