महिन्द्रा कालेज. पटियाला नेहरु कालेज हाकी टूर्नामेंट से हटा
नयी दिल्ली. 07 फरवरी. वार्ता. गत वर्ष तीसरे स्थान पर रहने वाला महिन्द्रा कालेज. पटियाला असमर्थता व्यक्त करते हुए 15 वें सेल.नेहरु चैम्पियंस कालेज हाकी टूर्नामेंट से हट गया हैं
टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने महिन्द्रा कालेज को गत वर्ष की सेमीफाइनलिस्ट होने के कारण टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंति्रत किया था लेकिन कालेज ने यह कहते हुए इसमें भाग लेने से इंकार कर दिया कि उसके पास कोई टीम नहीं है
दो लाख 28 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वाला यह टूर्नामेंट शुक्रवार से यहां शिवाजी स्टेडियम में शु होगा1 पहला मुकाबला रनरअप जवाहर लाल नेहरु पीजी कालेज. भोपाल और खालसा कालेज यमुना नगर. हरियाणा. के बीच खेला जाएगा
नेहरु हाकी सोसायटी के सचिव शिव कुमार वर्मा ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत चैम्पियन और आठ बार के विजेता डी ए वी कालेज. जालंधर सहित 12 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी1 टीमोंं को चार ग्रुपों में बांटा गया है और हर ग्रुप की विजेता टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी1 चारों ग्रुप इस प्रकार हैं.. ग्रुप एक.. डी ए वी कालेज जालंधर. फैकल्टी आफ एजुकेशन अनामलाई यूनीवर्सिटी.एस बी एम जैन कालेज बेंगलूर
ग्रुप दो.. वी बी सिंह कालेज गाजीपुर.उप्र. म्यूनिसिपल कालेज. राउरकेला. लयालपुर खालसा कालेज जालंधर
ग्रुप तीन.. जवाहरलाल नेहरु पी जी कालेज. भोपाल. पचियप्पा कालेज चेन्नई. खालसा कालेज यमुना नगर हरियाणा
ग्रुप चार..फैकल्टी आफ हयूमैनिटी एंड सोशल साइंसिस एम जी काशी विद्यापीठ वाराणसी. जमाल मोहम्मद कालेज तिरुचिरापल्ली. श्री गुरु गोविन्द सिंह कालेज चंडीगढ
टूर्नामेंट का फाइनल 15 फरवरी को खेला जाएगा1 विजेता टीम को 96 हजार रुपये. उपविजेता को 64 हजार रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 32 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी
राज.अमित नंद1634 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications