Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सांगवान की घातक गेंदबाजी से भारत की जोरदार जीत

कुआलालंपुर. 19 फरवरी. वार्ता. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान के कश्मिाई प्रदर्शन के सहारे भारत ने आज दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को घुटने टेकने पर विवश करते हुये अंडर..19 क्रिकेट विश्व कप के सुपर लीग चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदें काफी बेहतर कर ली

सांगवान ने अपनी घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को पूरी तरह तार..तार करते हुये 44 रन पर पांच विकेट हासिल किये1 रविंदर जडेजा ने भी तीन और स्पिनर इकबाल अब्दुल्ला ने दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को महज 149 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी

सलामी बल्लेबाज तरूवर कोहली.54. और तन्मय श्रीवास्तव .47. ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की सोदारी करके भारतीय जीत की बुनियाद रखी और भारत यह मैच छह विकेट से जीतने में सफल रहा1 शानदार गेंदबाजी करने वाले सांगवान को मैन आफ द मैच घोषति किया गया

भारत की अपने ग्रुप में यह लगातार दूसरी जीत है और उसका सुपर लीग चरण में पहुंचना लगभग तय लग रहा है1 भारत को अपना अंतिम लीग मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलना है जो सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से तीन विकेट से हार गया था

प्रेम.राज नंद1507 जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+