......जानसन ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साधारण प्रदर्शन पर सहमति जताते हुए कहा कि मध्यमक्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है 1 गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे में तीन विकेट पर 171 रन की अच्छी स्थिति में था और उस समय 14 आेवर फेंके जाने थे तथा उसके तीन सौ के आसपास स्कोर बनाने की संभावना थी लेकिन उसके बाद पूरी टीम महज 236 रन पर ही आउट हो गई
जानसन ने कहा...श्रीलंका के खिलाफ हमने अच्छी शुरूआत की लेकिन मध्यक्रम में हम असफल हो गए और यहीं हमें विकेट हाथ में रखते हुए तेजी से रन बनाने की जरूरत है 1... श्रीलंका के खिलाफ उनकी गेंद पर कप्तान रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन द्वारा कैच छूटने के सवाल पर जानसन ने कहा...उस समय वह हताश करने वाली बात थी लेकिन मैंने इस बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं किया 1 हालांकि बाद में हेडन ने इस बारे में मुसे माफी भी मांगी 1... इधर आस्ट्रेलियाई टीम चोटों से भी परेशान चल रही है मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज माइकल क्लार्क को श्रीलंका के खिलाफ मैच में लसित मलिंगा की गेंद पर पसलियों में चोट लग गई थी और उनका रविवार का मैच खेलना संदिग्ध लग रहा है
जानसन ने कहा...क्लार्क को अभी भी थोडी परेशानी है 1...हालांकि उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर डेविड हसी को बुलाया गया है 1 उधर ली की जगह स्टुअर्ट क्लार्क को मौका मिल सकता है
सत्यकाम.राज.राणा 1900वार्ता