2012 तक आईसीसी के कैलेंडर में आईपीएल को जगह नहीं:बीसीसीआई
कुआलालंपुर . 20 फरवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के भविष्य में होने वाले मैच कार्यक्रमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि उसने वर्ष 2012 से पहले आईसीसी से आईपीएल को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का कोई आग्रह नहीं किया है
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड ने आज यहां समाप्त हुई आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद कहा...आईसीसी के सदस्यों को बीसीसीआई से यह पूर्ण आश्वासन मिला है कि वह आईपीएल मैचों के बजाय अंतरराष्ट्रीय मैचों को पूरी प्राथमिकता देगा 1... उन्होंने कहा...आईसीसी के अन्य सदस्यों ने बीसीसीआई के इस बयान का समर्थन किया और वे सभी आईपीएल के प्रथम वर्ष के आयोजन तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में इसके क्रिकेट पर पडने वाले असर का अच्छी तरीके से आंकलन करेंगे1... दस टेस्ट खेलने वाले देशों के प्रतिनिधियों ने यह भी घोषणा की वे इंडियन क्रिकेट लीग .आईसीएल. जैसे आईसीसी से गैर मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों को मान्यता नहीं देंगे
सत्यकाम लखमी2230वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications