खेल. क्रिकेट दौरा निलंबित दो अंतिम नयी दिल्ली..
बित दो अंतिम नयी दिल्ली.. बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के निवास पर हुयी बोर्ड की आपात बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि बोर्ड हरभजन पर प्रतिबंध लगाये जाने वाले .अनुचित. फैसले को स्वीकार करने से इंकार करता है और इसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद.आईसीसी. के समक्ष अपील करेगा
बोर्ड ने कहा कि बोर्ड आईसीसी से मैच रेफरी के इस निर्णय की समीक्षा करने की अपील करेगा और अपील का फैसला होने तक अपने क्रियाकलाप स्थगित रखेगा1 हरभजन पर सिडनी में रविवार को हुये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने का दोषी ठहराते हुये तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है1 हालांकि हरभजन ने इस आरोप से सिरे से इंकार किया है
बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि उसे हरभजन पर लगाया गया प्रतिबंध पूरी तरह अस्वीकार्य है और वह नस्लभेद के आरोप में आये इस फैसले को भारत की छवि के खिलाफ मानता है1 बोर्ड ने कहा.. क्रिकेट का खेल महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी अधिक अहम भारतीय क्रिकेट टीम और हरेक भारतीय का सम्मान है1 बीसीसीआई इस मामले में देश की छवि बचाने के लिए प्रतिबद्ध है1 भारत ने तो नस्लभेद के खिलाफ हमेशा अपनी प्रतिबद्धता जतायी है1 हमारा राष्ट्रीय संघर्ष मूल्यों पर आधारित है जिसमें नस्लभेद की कोई जगह नहीं है1. बीसीसीआई ने कहा कि वह एक भारतीय खिलाडी पर लगे ूठे और अनुचित लांछन के खिलाफ संघर्ष करेगा1 इसके अलावा बोर्ड ने हरभजन मामले में मैच रेफरी माइक प्राक्टर द्वारा की गयी सुनवायी प्रक्रिया पर भी सवालिया निशान लगाया है
प्रेम अमित जगबीर1334वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications