गावस्कर को निष्पक्ष रहना चाहिए: रीड
मेलबोर्न . 15 जनवरी . वार्ता . न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान रीड ने मैच रेफरी माइक प्रोक्टर के बारे में दिए गए बयान के लिए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की निंदा करते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष रहना चाहिए
द आस्ट्रेलियन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार रीड ने कहा ..गावस्कर को यह सोचना चाहिए कि वह किसके लिए कार्य कर रहे हैं 1 वह जिस पद पर हैं उस पर रहते हुए उन्हें किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए 1... करीब दस वषो तक मैच रेफरी रहे रीड ने कहा .. गावस्कर के बयान पर प्रोक्टर को बहुत निराशा हुई होगी 1 उन्होंने ऐसा बयान देकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आईसीसी . क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है 1.. उल्लेखनीय है कि गावस्कर ने अपने एक कालम में मैच रेफरी प्रोक्टर के फैसले पर प्रश्न चिन्ह लगाया था 1 गावस्कर ने सिडनी टेस्ट मेें अंपायरिंग के स्तर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए नस्लेभेदी टिप्पणी मामले में भारत के आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट मैचों के प्रतिबंध लगाने के प्रोक्टर के फैसले की आलोचना की थी
अमित.पार्थिव.राणा 1307वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications