बेल्जियम के खिलाफ हाकी टेस्ट शृंखला 25 से
चेन्नई. 23 जनवरी .वार्ता. भारत आेलंपिक क्वालिफायर्स की तैयारी के सिलसिले में बेल्जियम के खिलाफ 25 जनवरी से यहां पांच हाकी टेस्टों की शृंखला खेलेगा1 बेल्जियम विश्व चैम्पियन जर्मनी को यूरोपीय क्वालिफायर्स में हरा कर पहले ही आेलंपिक में जगह बना चुका है1 लेकिन भारत को चिली के सैंटिएगो में मार्च में क्वालिफायर्स में खेलना है1 भारतीय हाकी महासंघ के सचिव के ज्योतिकुमारन ने आज कहा .. आेलंपिक में एक जगह के लिए भारत और बि्रटेन के बीच होड होगी1 बेल्जियम की ताकतवर टीम के खिलाफ खेल कर हमारे खिलाडियों को एक से नौ मार्च तक होने वाले क्वालिफायर्स की तैयारी में काफी मदद मिलेगी1.. इस टेस्ट शृंखला के बाद भारतीय खिलाडी प्रशिक्षण शिविर के लिए पर्थ रवाना हो जाएंगे1 वहां भारत को स्थानीय टीमों के अलावा चीन के खिलाफ भी कुछ अभ्यास मैच खेलने हैं1 ज्योतिकुमारन ने कहा कि आई एच एफ के नवनियुक्त तकनीकी विशेषज्ञ रिक चाल्र्सवथ पर्थ में खिलाडियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे1 आई एच एफ सचिव ने कहा कि जूनियर भारतीय टीम कुआलालम्पुर में आठ देशों के टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है1 इसे देखते हुए पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ दिवाकर राम समेत इसके कुछ खिलाडियों को सीनियर टीम में शामिल किया जा सकता है1 पार्थिव राज वीरेन्द्र1814 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications