बंगलादेश के खिलाफ जीत का स्वाभाविक दावेदार होगा.द.अफ्रीका
मीरपुर 21 फरवरी .वार्ता. शानदार फार्म में चल रहा दक्षिण अफ्रीका शुक्रवार को जब यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में दुनिया की सबसे कमजोर टेस्ट टीम बंगलादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा तो वह जीत का स्वाभाविक दावेदार होगा
दोनों टीमों की ताकत के लिहाज से देखा जाए तो यह बेमेल मुकाबला है लेकिन इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका मेजबान टीम के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगा क्योंकि बंगलादेश एकदिवसीय मैचों में कई बार भारी उलटफेर कर चुका है
हालांकि बंगलादेश को अपने घर में खेलने का कुछ फायदा मिल सकता है लेकिन प्रचंड फार्म में चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम नें अभी हाल में पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट और वनडे शंृखला दोनों में मात दी है जबकि न्यूजीलैंड को अपनी जमीन पर करारी शिकस्त दी है1 ऐसे में उसके विजयरथ को रोक पाना बंगलादेश के लिए तो मुश्किल ही लग रहा है
ग्रीम स्मिथ की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी अपने शबाब पर है और उसके कई खिलाडी जबर्दस्त फार्म में चल रहें हैं1 उसके युवा तेज गेंदबाज डेल स्टेन तो कभी भी मैच का रूख एकतरफा कर सकते हैं जबकि आलराउंडर जैक्स कैलिस भी जबर्दस्त फार्म में हैं
कैलिस बंगलादेश के खिलाफ भी अपना प्रचंड फार्म को बरकरार रखना चाहेंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के बल्लेबाजों की सूची में वह शीर्ष पर पहुंच सके1 अभी वह दूसरे नंबर पर है1 दूसरी तरफ हर्शल गिब्स और ए बी डिविलियर्स भी मेजबान टीम पर हाथ साफ करने में कोताही नहीं बरतेंगे
मखाया एनतिनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी तेज आक्रमण मेजबानों को परेशान कर सकता है और मेजबानों को इनका तोड तो खोजना ही होगा1 सत्यकाम प्रेम जगबीर1916जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications