मैराथन दो अंतिम मुंबई.. राउत ने 21 किमी लंबी दौड 1..16..36.81 में तय करते हुए केन्या कीतेल्गा लोरूप का 1..18..50 का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया जो उन्होंने वर्ष 2005 में कायम किया था
दूसरे स्थान पर रही प्रीजा श्रीधरन ने भी 1..16..38.07 का समय निकालते हुए लोरूप के रिकार्ड को पीछे छोड दिया1 प्रीतिल राव 1..19..26.51 के साथ तीसरा स्थान पर रहीं
पुरूषों की हाफ मैराथन में सुरेन्द्र कुमार ने 1..05..43.57 का समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त किया1 फिनलैंड के जुत्सी यूत्रियानेन 1..05..57.07 के साथ दूसरे तथा संतोष कुमार 1..06..16.85 के साथ तीसरे स्थान पर रहे
सुरेन्द्र सिंह और कविता राउत को प्रत्येक को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1150 डालर मिले जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे धावकों को क्रमश: 850 डालर और 600 डालर दिए गए
पांचवी वाषिक मुंबई मैराथन में कई जानी मानी हस्तियों. उद्योगपतियों. छात्रों और गृहणियों सहित कुल लगभग 33 हजार प्रतिभागियों ने 42 किमी की फुल मैराथन. 21 किमी की हाफ मैराथन. सीनियर सिटीजंस रन. व्हील चैयर इवेंट और छह किमी की .ड्रीम रन. में हिस्सा लिया
प्रकाश.प्रेम लखमी1446वार्ता143