...
...पौलस और मागरीटा के बीच जबर्दस्त मुकाबला हुआ 1 मागरीटा ने दौड के अंतिम चार सौ मीटर में पौलस को कडी चुनौती दी लेकिन भारतीय एथलीट ने उनकी चुनौती पर काबू पाते हुए स्वणिम सफलता हासिल की
इस बीच सुषमा देवी ने अंतिम पचास मीटर में मागरीटा को पीछे छोडते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और साथ ही अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय भी निकाला
पुरूषों की 800 मीटर दौड में भारत के राजीव रामेशन और साजीश जोसफ दौड को जीतने के लिए रणनीति बनाकर साथ साथ चल रहे थे लेकिन बहरीन के कमाल यूसुफ साद के दबाव के चलते उनकी रणनीति बिखर गई 1 कमाल ने 1:48.03 सेंकेंड का समय निकालकर चैंपियनशिप रिकार्ड की बराबरी की और स्वर्ण पदक जीत लिया
ईरान के एहसान ने 1:48.68 सेंकेंड के साथ रजत पदक जीता और अपने देश को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया 1 जापान के मसातो यूकोता 1:49.30 सेंकें ड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया
भारत के राजीव रामेशन को 1:49.46 सेकेंड के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पडा
राज .सत्यकामप्रेम .1955वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications