Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के लिये कार्यक्रम में बदलाव करे आईसीसी: पोंटिंग

मेलबोर्न, 23 फरवरीः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये अपने कार्यक्रम में फेरबदल करने की मांग की है.

"द ऑस्ट्रेलियन" ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है कि ट्वेंटी-20 को लेकर भारत में हाल में किये गए सर्वेक्षणों में पाया गया है कि 87 प्रतिशत लोग क्रिकेट के इस नए प्रारूप को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं और मेरा मानना है कि खेल के इस फटाफट स्वरूप को सही जगह देने के लिये आईसीसी को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना चाहिये.

पोंटिंग ने कहा कि विश्व में क्रिकेट की बेहतरी के लिये आईसीसी और इस खेल से जुड़ी अन्य संस्थाओं को ट्वेंटी-20 को कार्यक्रम में जगह देने के बारे में गम्भीरता से सोचना होगा क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो टेस्ट और वनडे खेलने वाले तमाम बेहतरीन खिलाड़ी इस खेल के परम्परागत स्वरूप को छोड़कर ट्वेंटी-20 क्रिकेट ही खेलना शुरू कर देंगे.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों के कॅरियर को छोटा होने से रोकने के लिये यह जरूरी है कि आईसीसी आईपीएल के लिये अपने कार्यक्रम में बदलाव करे. तस्मानिया के 33 वर्षीय खिलाड़ी पोंटिंग आईपीएल की कोलकाता टीम के लिये खेलेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के नाम पर पिछले कुछ दिनों से पैसे की बरसात हो रही है और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भविष्य कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+