Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका की भारत पर जीत, दिलशान चमके

कैनबरा, 12 फरवरीः सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे तिलकरत्ने दिलशान की नाबाद (62 रन) की चमकदार पारी से श्रीलंका ने बारिश से प्रभावित मैच में आज यहां भारत को आठ विकेट से हराकर त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला की जंग को और रोमांचक बना दिया. बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ जिससे मैच 29 ओवर का कर दिया गया. भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के नाबाद 70 रन की धांसू पारी की बदौलत पांच विकेट पर 195 रन बनाये.

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद फिर बारिश आ जाने से श्रीलंका के सामने 21 ओवर में 154 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया और उसने दिलशान के अलावा सनथ जयसूर्या, (27) के तूफानी तेवरों और कप्तान महेला जयवर्धने (नाबाद 36) की सधी पारी की मदद से केवल 19 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया.

मैन आफ दि मैच दिलशान ने सिर्फ 59 गेंदों पर एक छक्के और छह चौकों के साथ नाबाद 62 रन बनाए. दिलशान और सनत जयसूर्या ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ स्ट्रोक खेले. इन दोनों ने श्रीलंका को अच्छी शुरुआत देते हुए सिर्फ 3.5 ओवरों में 45 रन जोड़ लिए. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच के हीरो इशांत शर्मा ने आखिरकार इस सोदारी को तोड़ने में कामयाबी हासिल की.

उन्होंने जयसूर्या को 27 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया. जयसूर्या ने सिर्फ 13 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के उड़ाए. कुमार संगक्कारा सिर्फ 10 रन बना कर आफ स्पिनर हरभजन सिंह की गेंद पर इशांत के हाथों लपक लिए गए. श्रीलंका का दूसरा विकेट 69 रन के योग पर गिरा मगर इसके बाद दिलशान और जयवर्द्धने ने जुदा हुए बिना अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया.

जयवर्द्धने ने 36 रन की अपनी नाबाद पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. उन्होंने दिलशान के साथ तीसरे विकेट की नाबाद सोदारी में 11.5 ओवरों में धुआंधार 86 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपा करने वाली भारतीय पेस बैटरी इस दफा फुस्स साबित हुई.पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले शांत कुमारन श्रीसंत के तीन ओवरों में ही 48 रन पड गए और उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली.

अलबत्ता आफ स्पिनर हरभजन ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की और चार ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे. सुबह भारत ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया और मेलबोर्न में आस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम को ही उतारा. सचिन तेंदुलकर (32) और वीरेन्द्र सहवाग (14) ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े.

इसके बाद सहवाग नुवन कुलशेखरा की गेंद को प्वाइंट के ऊपर से उड़ाने के चक्कर में थर्ड मैन में मुथैया मुरलीधरन को कैच थमा बैठे. एक ओवर बाद ही सचिन भी कुछ इसी अंदाज में फरवीज महरूफ का शिकार बन गए. भारत इस हार के बावजूद अंक तालिका में आठ अंक लेकर अब भी चोटी पर है जबकि श्रीलंका के डकवर्थ लुईस पद्वति से दर्ज की गयी इस जीत के बाद छह अंक हो गये हैं. आस्ट्रेलिया सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. श्रृंखला का अगला मैच 15 फरवरी को आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पर्थ में खेला जाएगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+