दबाव में भी नहीं बदली अपनी रणनीति.. इशांत
मेलबोर्न 10 फरवरी.वार्ता. आस्ट्रेलिया के चार महत्वपूर्ण विकेट टक कर भारत की जीत में आज अहम भूमिका निभाने वाले युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि उन्हें दबाव के क्षण में भी अपनी रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी करने का लाभ मिला
अपने शानदार प्रदर्शन के लिए .मैन आफ द मैच. चुने गये इशांत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले ही आेवर में उनकी गेंदों की हुयी पिटायी के बाद भी उन्होंने अपनी रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी जारी रखी1 उन्होंने कहा... जब मैथ्यू हेडन ने मेरे पहले ही आेवर में 18 रन ठोंक दिये तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुसे आकर कहा कि मैं अपनी रणनीति के हिसाब से ही गेंद डालू1 उन्हें लगा कि मैं अपनी योजना से भटक रहा हूं1 उसके बाद मैंने खुद को संयत किया और फिर अपनी योजना के मुताबिक गेंद डालने लगा 1... इसका उन्हें बखूबी फायदा हुआ और वह आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग. हेडन तथा एंड्रयू साइमंड्स जैसे खतरनाक खिलाडियों को पैवेलियन भेजने में कामयाब रहे1 खास तौर पर पोंटिंग के खिलाफ मिली कामयाबी ने तो उन्हें कुछ अधिक ही खुश कर दिया
लंबे कद के इस युवा गेंदबाज ने कहा... पोंटिाग मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक हैं और अगर गेंदबाजी के लिए मुे उनसे तारीफ के शब्द सुनने को मिलते हैं तो काफी खुशी होती है 1... इस दौरे पर वह तीसरी बार दुनिया के इस बेहतरीन बल्लेबाज को आउट करने में सफल रहे1 इससे पहले उन्होंने पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में भी पोंटिंग का शिकार किया था
यह पूछे जाने पर कि लगातार गेंदबाजी करने से कहीं वह थकने तो नहीं लगे हैं. इशांत ने कहा... मैंने पहले भी लंबे स्पेल में गेंदबाजी की है और मेरा स्टेमिना अब धीरे..धीरे बढ रहा है1... गौरतलब है कि महज 19 साल के इशांत गत दो महीनों से लगातार खेल रहे हैं
प्रेम.राज.प्रभु 2010वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications