कुंबले और पोंटिंग में हुआ संघर्षविराम
पर्थ 14 जनवरी.रायटर. भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के बीच आज यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के मुख्य मैच रेफरी रंजन मदुगले की मौजूदगी में हुई सुलह बैठक में संघर्षविराम होने के साथ ही दोनों टीमों के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी तनातनी का पटाक्षेप हो गया
पोंटिंग और कुंबले ने पर्थ के एक होटल में लगभग एक घंटे तक चली आमने सामने की बैठक के बाद कहा कि उन्होंने अपने मतभेद सुला लिए हैं
आस्ट्रेलियाई कप्तान ने पत्रकारों से कहा ..इस बैठक के नतीजों से हम बहुत खुश हैं1 हमने तय किया है कि यहां से आगे इस सीरीज को पूरी खेल भावना के साथ खेला जाएगा1.. उन्होंने कहा ..हमारे सामने सबसे पहली परीक्षा और जिम्मेदारी खेल भावना को बनाए रखने की है1 हम उम्मीद करते हैं कि अगले दो टेस्ट बहुत रोमांचक होंगे और दर्शक इसका भरपूर आनंद उठाएंगे1.. कुंबले ने कहा कि उनकी टीम इस विवाद को पीछे छोडकर आगे बढना चाहती है1 उन्होंने कहा ..यह बीती बातोें को भुलाकर आगे बढने का समय है1 यह खेल के तनावपूर्ण क्षणों में घटने वाली घटनाओं में से एक है1 रिकी और मेरे बीच बैठक बहुत अच्छी रही और हम फिर से क्रिकेट खेलने को लेकर काफी खुश हैं1.. प्रकाश राज मनोरंजन 180
जारी.रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications