पोंटिंग बने 11 हजारी. वनडे शतकों में नम्बर दो पर पहुंचे
सिडनी 24 फरवरी .वार्त. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की नीलामी में बेशक उनकी प्रतिष्ठा के अनुप कीमत नहीं मिल पाई हो. लेकिन उन्होंने आज भारत के खिलाफ त्रिकोणीय श्रंृखला के मैच में फार्म में वापसी करते हुये 11 हजार रन पूरे करने और एकदिवसीय शतकों में नम्बर दो पर पहुंचने की दोहरी उपलब्धि हासिल करने के साथ अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया
पोंटिंग ने 132 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेलने के साथ अपने 295वें मैच में 11 हजार वनडे रन पूरे कर लिये और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पांचवे तथा आस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गये1 आस्ट्रेलियाई कप्तान के इस समय 295 मैचों से 11023 रन हैं1 उनसे आगे भारत के सौरभ गांगुली 311 मैच. 11363 रन. पाकिस्तान के इंजमाम उल उक .378 मैच 11739 रन. श्रीलंका के सनत जयसूर्या .400 मैच 12253 रन. और भारत के सचिन तेंदुलकर .414 मैच 16090 रन. हैं
राज.सुनील2037जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications