जीव मिल्खा को मिला अगस्टा मास्टर्स में खेलने का विशेष निमंत्रण
मुंबई 22 जनवरी .वार्ता.प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया .पीजीटीआई. के सदस्य जीव मिल्खा सिंह को इस वर्ष अगस्टा मास्टर्स में खेलने का विशेष निमंत्रण मिला है
जीव गत वर्ष अगस्टा मास्टर्स में पहली बार खेले थे और इस वर्ष उन्हें इस टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए विशेष निमंत्रण मिला है1 आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यूबीएस एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट के विजेता लियांग वेन चोंग और प्रयाद माक्रसेंग को भी मास्टर्स 2008 के लिए आमंति्रत किया गया है
जीव ने गत वर्ष मास्टर्स केलिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बनने का इतिहास रचा था1 उन्होंने विश्व के शीर्ष 50 खिलाडियों में स्थान बनाकर मास्टर्स के लिए क्वालीफाई किया था1 वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त 37 वें स्थान पर रहे थे
इस निमंत्रण पर अपनी प्रतिक्रिया में जीव ने कहा .. मैं वर्ष में इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकता1 मैं तो विश्व के शीर्ष 50 खिलाडियों में जगह बनाने केलिए अपने खेल में सुधार लाने की योजना बना रहा था ताकि मैं फिर से मास्टर्स केलिए क्वालीफाई कर सकूं1 मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है क्योंकि मास्टर्स मेरी पंसदीदा चैम्पियनशिप हैं1.. राज.पार्थिव.रमेश1957वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications