Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वी आर वी की घातक गेंदबाजी से उत्तर क्षेत्र मजबूत

मुंबई. 19फरवरी .वार्ता. तेज गेंदबाज विक्रम राजवीर सिंह की तूफानी गेंदबाजी ने उत्तर क्षेत्र को पश्चिम के खिलाफ पांच दिवसीय दलीप ट्राफी क्रिकेट फाइनल मैच के शुआती दिन ही आज यहां मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया1 वी आर वी ने पश्चिम क्षेत्र की पारी को तहस नहस करते हुए 20 आेवरों में 91 रन देकर पांच खिलाडियों को आउट किया1 पश्चिम क्षेत्र की पहली पारी सिर्फ 274 रन के योग पर सिमट गई1 इसके जवाब में उत्तर क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए1 आकाश चोपडा 35 और शिखर धवन 17 रन बना कर क्रीज पर डटे हुए हैं1 पश्चिम क्षेत्र की पारी में सबसे ज्यादा 91 रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए1 उन्होंने विक्रमजीत मलिक की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 112 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 18 चौके भी जमाए1 रहाणे ने साहिल कुकरेजा . 28 . के साथ दूसरे विकेट की सोदारी में 88 रन जोडे 1 वसीम जाफर . 23 . राकेश सोलंकी . 38 . और यूसुफ पठान . 27 . अच्छी शुआत करने के बावजूद जम कर नहीं खेल सके 1 उत्तर क्षेत्र के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज अमित मिश्रा रहे जिन्होंने 57 रन देकर तीन विकेट लिए1 पार्थिव.राज.रमेश1815 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+