कोलकाता में गांगुली समर्थकों ने चयनकर्ताओं के पुतले जलाए
कोलकाता 20 जनवरी.वार्ता. पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को आस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रंृखला के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर किए जाने पर आज उनके शहर कोलकाता में लोगों का गुस्सा फूट पडा और गांगुली के समर्थकों ने चयनकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उनके पुतले जलाए
कोलकाता में लोग सडकों पर निकल गए और प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार करने लगे1 लोगों का कहना था कि गांगुली के साथ ही बार.बार यह अन्याय क्यों हो रहा है
गांगुली के निवास के निकट बेहला में लोगों ने नारे लगाए और बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार का पुतला जलाया लोग नारे लगा रहे थे..नाइंसाफी बंद करो .. सौरभ को वापस लो 1.. पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता संबरण बनर्जी ने कहा.. किस आधार पर सौरभ को हटाया गया है1 कोई मुे यह तो बताएं 1 .. एक अन्य पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रणव राय ने कहा .. यह तानाशाही है1 खिलाडियों को मनमर्जी से हटाया जाता है1.. सौरभ के बडे भाई स्नेहाशीष गांगुली ने कहा .. आपको क्षेत्ररक्षण के अतिरिक्त बल्लेबाजी ् और गेंदबाजी की जरुरत होती है1 मैं नहीं समता कि एकदिवसीय टीम में चुने जाने का एकमात्र मापदंड क्षेत्ररक्षण है1..राज.प्रेम.प्रभु 1955वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications