गिलक्रिस्ट के अंगूठे में लगी गंभीर चोट
एडिलेड, 18 फरवरीः अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट रविवार को भारत के खिलाफ वनडे मैच के दौरान शायद अपना अंगूठा तुड़वा बैठे.
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच टिम नीलसन ने कहा कि गिलक्रिस्ट के अंगूठे में काफी सूजन है लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. अगर उनका अंगूठा टूट गया है तो वह कामनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
नीलसन ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने गिली की चोट के बारे में आज सुबह टीम के फिजियो से बात की. अभी हमें चोट की गंभीरता का पता चलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. कल रात उनके अंगूठे में काफी सूजन थी.
गिलक्रिस्ट को यह चोट भारत के खिलाफ मैच के दौरान एक गेंद को पकड़ने के दौरान लगी थी. हालांकि इसका उनके प्रदर्शन पर तत्काल कोई असर नहीं दिखा और उन्होंने कई मौकों पर शानदार कीपिंग की.
बहरहाल नीलसन ने उम्मीद जतायी कि गिलक्रिस्ट अपने अंतिम टूर्नामेंट के बाकी मैचों में खेलने के लिए पूरी तरह फिट होंगे. क्रिकेट इतिहास के इस सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस टूर्नामेंट के बाद हमेशा के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications